Skip to content
Daily News TrackDaily News TrackDaily News Track
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
    • अर्थव्यवस्था
  • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • गुजरात समाचार
  • राजस्थान समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जोधपुर समाचार
    • जालौर
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा शहर
    • जैसलमेर न्यूज़
    • अजमेर समाचार
    • उदयपुर समाचार
    • कोटा समाचार
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा जिला
    • बायतू
    • बालोतरा
    • कल्याणपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • वीडियो
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Daily News TrackDaily News Track
  • Read History
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Finance
  • तकनीक
Search
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
  • राष्ट्रीय समाचार
    • गुजरात समाचार
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • दिल्ली
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • राजस्थान समाचार
  • जिलेवार समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जैसलमेर न्यूज़
    • जोधपुर समाचार
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा जिला
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा
  • राजनीति
  • तकनीक
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • अपराध
  • कृषि / किसान
  • खेल जगत
  • धर्म और संस्कृति
  • मनोरंजन
  • ग्राम समाचार
  • मानसून अपडेट
  • राजनीति (राजस्थान)
  • सरकारी योजनाएं
    • रोजगार
  • वायरल
  • शिक्षा
    • विज्ञान
  • संपादकीय
  • Bollywood News
  • सोशल मीडिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Daily News Track. All Rights Reserved.
Daily News Track > Blog > राजस्थान समाचार > बालोतरा जिला > कल्याणपुर > ऑपरेशन वज्र प्रहार: बालोतरा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 पिस्टल, 17 मैगजीन, 15 कारतूस जब्त
अपराधकल्याणपुर

ऑपरेशन वज्र प्रहार: बालोतरा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 पिस्टल, 17 मैगजीन, 15 कारतूस जब्त

Vikash Mali
Last updated: 25/04/2025 5:36 PM
By Vikash Mali
Share
5 Min Read
SHARE

बालोतरा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ऑपरेशन “वज्र प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। एक सप्ताह के भीतर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ 11 देशी पिस्टल, 17 मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस लगे हैं।

ऑपरेशन वज्र प्रहार की कमान पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने संभाली। यह अभियान जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के दिशा-निर्देश में शुरू किया गया। जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह भाटी, वृताधिकारी अशोक जोशी (पचपदरा) और वृताधिकारी सुशील मान (बालोतरा) के नेतृत्व में थानाधिकारियों और विशेष टीमों को एकजुट किया गया।

ऑपरेशन वज्र प्रहार: बालोतरा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 पिस्टल, 17 मैगजीन, 15 कारतूस जब्त 1000272007
ऑपरेशन वज्र प्रहार: बालोतरा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 पिस्टल, 17 मैगजीन, 15 कारतूस जब्त 3

पहली कार्रवाई: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी

17 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि जोधपुर से बालोतरा की ओर एक स्विफ्ट कार में अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने के थानाधिकारी बुद्धाराम और जिला स्पेशल टीम ने रावली होटल के पास नाकाबंदी कर दी। संदिग्ध कार (RJ 15 CE 0593) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से गणपतसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी आकल (सेड़वा, बाड़मेर) और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

कार के हैंडबैग में बड़ी सावधानी से छिपाकर रखी गई 6 देशी पिस्टल, 11 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये हथियार मध्यप्रदेश से लाए गए थे और बाड़मेर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की तैयारी थी।

दूसरी कार्रवाई: बालोतरा शहर में पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

You Might Also Like

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
तिलवाड़ा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन : समाज की एकता, संस्कृति और समरसता का गूंजा संदेश
माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर जसोलधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Balotra News: सिवाना में कपड़ों की दुकान में आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की देरी पर सवाल

19 अप्रैल को खेड़ रोड, थर्ड फाटक के पास पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने एक युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान जितेन्द्रदान पुत्र लालदान निवासी बालेवा, गिराब (बाड़मेर) के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर जेब से एक देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए। युवक के खिलाफ बालोतरा थाने में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

तीसरी कार्रवाई: पचपदरा कस्बे में किरायेदार से हथियार बरामद

उसी दिन एक अन्य कार्रवाई में पचपदरा कस्बे में किराए पर रह रहे चुतराराम पुत्र खेराज राम निवासी उम्मेदाबाद, पचपदरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक हथियार लेकर घूम रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।

उसकी कमर में बेल्ट से एक देशी पिस्टल और एक मैगजीन छिपाई हुई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रिफाइनरी क्षेत्र में ठेकेदारी करता है और दबदबा बनाए रखने के लिए हथियार रखता था।

चौथी कार्रवाई: भारत माला रोड पर निर्माणाधीन रेस्ट हाउस से दो युवक गिरफ्तार

भारत माला रोड पर निर्माणाधीन रेस्ट हाउस में छिपे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ सुखा पुत्र चम्पालाल और केसरीचंद पुत्र भंवरलाल (दोनों निवासी काठीटांका, गुढ़ा मालानी, बाड़मेर) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये हथियार उन्होंने कुड़ी निवासी सुरेश पुत्र रूपाराम से खरीदे थे, जो फिलहाल फरार है और जिसकी तलाश जारी है।

ऑपरेशन वज्र प्रहार: बालोतरा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 पिस्टल, 17 मैगजीन, 15 कारतूस जब्त 1000272202 1
ऑपरेशन वज्र प्रहार: बालोतरा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 11 पिस्टल, 17 मैगजीन, 15 कारतूस जब्त 4

संगठित गिरोह का भंडाफोड़

पूछताछ से सामने आया है कि यह गिरोह मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में उन्हें सप्लाई करता था। इन हथियारों का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में, जैसे कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब व्यापार, दबदबा बनाए रखना, क्षेत्र में भय फैलाना, और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं में किया जाता रहा है।

गिरोह विशेषकर युवाओं को आर्थिक लालच देकर तस्करी में शामिल करता था। कुछ सदस्य हथियारों की हेराफेरी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स का भी इस्तेमाल करते थे।

https://www.instagram.com/reel/DIjI5RZvABU/?igsh=OXYxc2xnMDZya2o5

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article दिवाली पर मिलेगा एयरपोर्ट टर्मिनल का तोहफा, 480 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक भवन; केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया निरीक्षण Gozi4FgXgAAstxb दिवाली पर मिलेगा एयरपोर्ट टर्मिनल का तोहफा, 480 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक भवन; केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया निरीक्षण
Next Article राजस्थान राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई: PHED इंजीनियर अशोक जांगिड़ के 19 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी, 161% ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप

Recent Posts

  • साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
  • 8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व
  • JaisalmerNews जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: इंजीनियर के क्वार्टर में चोरी, शराब पी और दीवारों पर ‘बिहारी बाबू’ के संदेश छोड़ गया चोर
  • सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • तिलवाड़ा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन : समाज की एकता, संस्कृति और समरसता का गूंजा संदेश

Recent Comments

No comments to show.

You May also Like

गणतंत्र दिवस पर 25 विद्यालयों में 6572 विद्यार्थियों को मां जसोल का पावन प्रसाद IMG 20260127 WA0015
बालोतराजसोल समाचार

गणतंत्र दिवस पर 25 विद्यालयों में 6572 विद्यार्थियों को मां जसोल का पावन प्रसाद

28/01/2026
बालोतरा में 77वां गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न 1001252251
बालोतरा जिला

बालोतरा में 77वां गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

26/01/2026
जसोलधाम में माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को उमड़ा आस्था का जनसैलाब IMG 20260125 WA0035
बालोतराजसोल समाचार

जसोलधाम में माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को उमड़ा आस्था का जनसैलाब

26/01/2026
हेमू तुझे प्रणाम कार्यक्रम में गूंजा देशभक्ति का स्वर, नाट्य मंचन व संगोष्ठी में किया अमर शहीद हेमू कालाणी को नमन 20260121 213736.heic
बालोतरा

हेमू तुझे प्रणाम कार्यक्रम में गूंजा देशभक्ति का स्वर, नाट्य मंचन व संगोष्ठी में किया अमर शहीद हेमू कालाणी को नमन

22/01/2026
Show More
  • More News:
  • #RajasthanNews
  • Balotra News
  • राजस्थान
  • #Balotra
  • बालोतरा समाचार
  • माजीसा मंदिर जसोल धाम
  • जैसलमेर न्यूज
  • जसोल न्यूज
  • #BarmerNews
  • बालोतरा न्यूज
  • CETP Balotra
  • समदड़ी समाचार
  • जैसलमेर बस हादसा
  • Barmer District News
  • #BreakingNew
  • JaloreAccident
  • #BusAccident
  • #Jalore
  • #सिणधरी
  • जैसलमेर समाचार
Daily News Track

Daily News Track is a leading digital news platform dedicated to delivering reliable and timely news to a global audience. we cover a wide range of topics including politics, technology, entertainment, and local stories from Rajasthan and across India. 

Youtube Instagram Facebook Threads Whatsapp
  • Accessibility statement
  • Editorial Policy
  • Advertise With Us
  • Code of Conduct for Contributors
  • Grievance Redressal Mechanism
  • Ownership & Funding Information
  • About Us
  • Complaint
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Quick Links
  • बालोतरा जिला
  • बालोतरा
  • Barmer News
  • जैसलमेर न्यूज़
  • जसोल समाचार
  • धर्म और संस्कृति
  • राजस्थान समाचार
  • शिक्षा
  • यात्रा और पर्यटन
  • #RajasthanNews

© Daily News Track.  All Rights Reserved.

  • होम
  • वीडियो
  • चैनल
  • मेनू
Go to mobile version
Welcome to Daily News Track

Lost your password?