शारदीय नवरात्रा अनुष्ठानों का पूर्णाहुति समापन, आज  विजयादशमी पर होगा शस्त्र पूजन

Narpat Mali
2 Min Read
शारदीय नवरात्रा अनुष्ठानों का पूर्णाहुति समापन

जसोल। बालोतरा। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान, जसोल में शारदीय नवरात्रा पर्व का दसवां दिवस (नवमी) बुधवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में दिनभर श्रद्धालुओं की आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने श्री राणीसा भटियाणीसा सहित श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी एवं श्री काला-गौरा भैरूजी जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं की।

शारदीय नवरात्रा अनुष्ठानों का पूर्णाहुति समापन, आज  विजयादशमी पर होगा शस्त्र पूजन 1001482902
कन्या पूजन

विगत नौ दिनों से मां जसोल के असंख्य भक्तों की सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु संकल्प के साथ चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों का बुधवार को विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल, समिति सदस्य गुलाबसिंह डंडाली एवं कुंवर हरिवंद्र सिंह जसोल ने विशेष पूजा-अर्चना की।

शारदीय नवरात्रा अनुष्ठानों का पूर्णाहुति समापन, आज  विजयादशमी पर होगा शस्त्र पूजन 1001482899
पुजा अर्चना

पूर्णाहुति से पूर्व श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष,  दूधेश्वर पीठाधीश्वर (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) महंत नारायण गिरी  महाराज के पावन सान्निध्य में लाभार्थी परिवारों ने जसोल नगर पालिका सर्व समाज की कन्याओं का पूजन कर उन्हें फल-प्रसाद, अन्न-प्रसादम करवाकर दक्षिणा अर्पित की।

वहीं नवमी के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण स्थित समस्त मंदिरों में पुष्प सजावट का पुण्य लाभ रणबीर सिंह सुपुत्र चंद्रभान सिंह राजावत, निवासी सवाई माधोपुर, हाल निवास जयपुर ने प्राप्त किया। जिसके तहत लाभार्थी परिवार की ओर से संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक एवं मनमोहक पुष्प सज्जा से अलंकृत किया गया।

शारदीय नवरात्रा अनुष्ठानों का पूर्णाहुति समापन, आज  विजयादशमी पर होगा शस्त्र पूजन 1001482903
कन्या भोजन प्रसादी

नवमी पर अन्नपूर्णा प्रसादम का आयोजन लाभार्थी सुनील जी गौड़ (सुपुत्र स्व. मोतीलाल गौड़, निवासी बिसलपुर, हाल निवासी बनाड़ जोधपुर) द्वारा किया गया। उन्होंने मंदिर प्रांगण स्थित समस्त मंदिरों में विधिवत भोग अर्पित कर दर्शनार्थ आए भक्तों को प्रसादी वितरित की।

शारदीय नवरात्रा अनुष्ठानों का पूर्णाहुति समापन, आज  विजयादशमी पर होगा शस्त्र पूजन 1001482898
भक्तों ने लिया दर्शन लाभ

वहीं गुरुवार को विजयादशमी (दशहरा) के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण स्थित समस्त मंदिरों के शस्त्रों का पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधिविधान से पूजन किया जाएगा।

Share This Article