बालोतरा में आज संकीर्तन महोत्सव, वंदे भारत पार्क में गूंजेगा श्याम नाम

Narpat Mali
2 Min Read
वंदे भारत पार्क में गूंजेगा श्याम नाम

बालोतरा। श्री श्याम शरणम् सेवा समिति (रजि.) बालोतरा द्वारा आयोजित श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन आज  मंगलवार शाम वंदे भारत पार्क बालोतरा में किया जा रहा है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा, भीलवाड़ा से राघव दाधीच तथा स्थानीय भजन गायक अशोक प्रजापत अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति के मीडिया प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि भव्य आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कीर्तन स्थल पर सुरक्षा, आवागमन, बैठक व्यवस्था एवं तकनीकी प्रबंधों को लेकर पूरी तरह चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। संकीर्तन का शुभारंभ आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन मयंक अवस्थी करेंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बालोतरा में बन रहा खाटूश्यामजी मंदिर

समिति अध्यक्ष सुमित संचेती ने बताया कि बालोतरा में निर्माणाधीन भव्य खाटूश्यामजी मंदिर को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। विशाल शिला संरचना और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह मंदिर क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र बनने जा रहा है। संचेती ने बताया कि मंदिर निर्माण तेजी से प्रगति पर है और आगामी समय में यह मंदिर बालोतरा की धरोहर के रूप में ख्याति प्राप्त करेगा।

Share This Article