Skip to content
Daily News TrackDaily News TrackDaily News Track
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
    • अर्थव्यवस्था
  • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • गुजरात समाचार
  • राजस्थान समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जोधपुर समाचार
    • जालौर
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा शहर
    • जैसलमेर न्यूज़
    • अजमेर समाचार
    • उदयपुर समाचार
    • कोटा समाचार
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा जिला
    • बायतू
    • बालोतरा
    • कल्याणपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • वीडियो
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Daily News TrackDaily News Track
  • Read History
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Finance
  • तकनीक
Search
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
  • राष्ट्रीय समाचार
    • गुजरात समाचार
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • दिल्ली
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • राजस्थान समाचार
  • जिलेवार समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जैसलमेर न्यूज़
    • जोधपुर समाचार
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा जिला
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा
  • राजनीति
  • तकनीक
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • अपराध
  • कृषि / किसान
  • खेल जगत
  • धर्म और संस्कृति
  • मनोरंजन
  • ग्राम समाचार
  • मानसून अपडेट
  • राजनीति (राजस्थान)
  • सरकारी योजनाएं
    • रोजगार
  • वायरल
  • शिक्षा
    • विज्ञान
  • संपादकीय
  • Bollywood News
  • सोशल मीडिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Daily News Track. All Rights Reserved.
Daily News Track > Blog > पर्यावरण > पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक बीनकर किया जागरूकता का अनूठा प्रयास
पर्यावरण

पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक बीनकर किया जागरूकता का अनूठा प्रयास

Vikash Mali
Last updated: 25/04/2025 5:35 PM
By Vikash Mali
Share
4 Min Read
SHARE

धोरीमन्ना
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो न सिर्फ विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बना, बल्कि समाज को भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने वाला रहा। विद्यालय परिसर में बच्चों ने पूरे जोश, उमंग और संकल्प के साथ अनेक गतिविधियाँ आयोजित कीं, जिनका उद्देश्य था – धरती मां की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के शिक्षकों के निर्देशन में पॉलिथीन हटाओ अभियान से हुई। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में फैलाए गए पॉलिथीन, प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया। इस छोटे से कार्य के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि “धरती को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगे पक्षियों के परिंडे में पानी भरकर जल संकट से जूझते जीव-जंतुओं के प्रति अपनी करुणा और दायित्व का परिचय दिया। इस दौरान बच्चों ने कई पक्षियों को पानी पीते देखा और खुशी से झूम उठे।

बचें पृथ्वी दिवस का महत्व समझाते हुए

पौधारोपण और जल सिंचन:
इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए – जिनमें नीम, करंज, गुलमोहर, शीतल छाया देने वाले वृक्षों के साथ औषधीय पौधों का भी रोपण किया गया। रोपण के बाद परिसर में स्थित लगभग 500 पेड़-पौधों को जल पिलाकर उन्होंने एक बार फिर से धरती मां के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा प्रकट की।

बौद्धिक गतिविधियाँ और नैतिक शिक्षा:
स्टेट अवार्डी शिक्षक श्री जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि पृथ्वी दिवस केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्यक्ष कार्यों के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में सक्रिय रूप से सम्मिलित किया गया।

वरिष्ठ अध्यापक मोहनलाल चौधरी ने बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्व समझाते हुए कहा – “मानव का स्वस्थ जीवन तभी संभव है जब हमारा पर्यावरण संतुलित हो। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वे स्वयं पर्यावरण की रक्षा करें और अपने घर-परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करें।”

You Might Also Like

अरावली पर खतरे को लेकर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सुप्रीम कोर्ट की 100 मीटर व्याख्या पर पुनर्विचार की मांग
धनतेरस पर रणछोड़ राय मंदिर में जगमगाएंगे लाखों दीप, प्रदेश का सबसे बड़ा दीपोत्सव का होगा आयोजन
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कालेवा राजकीय विद्यालय की अनूठी पहल
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का सोलर कंपनियों पर हमला: आप अधिकारियों की इंसानियत क्या बिक चुकी है??

कक्षा 7 के विद्यार्थी भावेश विश्नोई ने इस दौरान संस्कृत में “पृथ्वी वंदना” और अनेक श्लोकों का वाचन कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। जैसे-जैसे भावेश श्लोक बोलता गया, वैसे-वैसे सभी विद्यार्थी उसके पीछे-पीछे उच्चारण करते गए, मानो धरती माता को सजीव रूप में नमन कर रहे हों।

कर्तव्यों की शपथ:
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में कई संकल्प लिए —

  • प्रतिदिन पेड़-पौधों को पानी देंगे
  • पक्षियों को दाना-पानी देंगे
  • पॉलिथीन नहीं इस्तेमाल करेंगे
  • गाय को रोटी खिलाएंगे
  • साइकिल का अधिक प्रयोग करेंगे
  • बुजुर्गों की सेवा करेंगे
  • नशा और चोरी से दूर रहेंगे
  • पर्यावरण के लिए सकारात्मक कार्य करेंगे

संस्कृति, सेवा और पर्यावरण का संगम:
यह कार्यक्रम मात्र एक आयोजन नहीं था, बल्कि एक चेतना थी – जो बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति प्रेम, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को स्थायी रूप से अंकित कर गया। पाबूबेरा विद्यालय ने पृथ्वी दिवस को केवल एक तिथि तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे शिक्षा और संस्कार का पर्व बना दिया।

https://www.instagram.com/reel/DIvYteXvBJG/?igsh=cHI0dnQ4cHRvNzl1

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की बड़ी पहल: बाड़मेर जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन स्थापित करवाने को ले कर, MLA कोटे से चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ख़ींवसर से की अनुशंसा। Picsart 25 04 21 23 31 18 163 शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की बड़ी पहल: बाड़मेर जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन स्थापित करवाने को ले कर, MLA कोटे से चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ख़ींवसर से की अनुशंसा।
Next Article थार की तपती रेत से निकलकर चमके बाड़मेर के रत्न, UPSC 2025 में चार युवाओं ने लहराया परचम Picsart 25 04 23 10 12 13 409 थार की तपती रेत से निकलकर चमके बाड़मेर के रत्न, UPSC 2025 में चार युवाओं ने लहराया परचम

Recent Posts

  • JAISALMER जैसलमेर में स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में आग, चलती ट्रेन से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
  • साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
  • 8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व
  • JaisalmerNews जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: इंजीनियर के क्वार्टर में चोरी, शराब पी और दीवारों पर ‘बिहारी बाबू’ के संदेश छोड़ गया चोर
  • सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.

You May also Like

ग्राम पंचायत सेला में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजितजिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत एवं प्रभारी सचिव हरजीलाल अटल ने किया शुभारंभ IMG 20250727 WA0049
बालोतरा जिलापर्यावरण

ग्राम पंचायत सेला में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजितजिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत एवं प्रभारी सचिव हरजीलाल अटल ने किया शुभारंभ

27/07/2025
थार को हरा भरा बनाने के लिए सब को लेना होगा संकल्प - रूमा देवी , मांगता में पौधारोपण ग्रामीणो व विद्यार्थीयों ने दिखाया उत्साह IMG 20250715 WA0066
Barmer Newsपर्यावरण

थार को हरा भरा बनाने के लिए सब को लेना होगा संकल्प – रूमा देवी , मांगता में पौधारोपण ग्रामीणो व विद्यार्थीयों ने दिखाया उत्साह

15/07/2025
बालोतरा के पीएनपी हैंडलूम में सुबह-सवेरे लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी IMG 20250415 130827
बालोतरा जिलापर्यावरण

बालोतरा के पीएनपी हैंडलूम में सुबह-सवेरे लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

25/04/2025
  • More News:
  • #RajasthanNews
  • Balotra News
  • राजस्थान
  • #Balotra
  • बालोतरा समाचार
  • जैसलमेर न्यूज
  • माजीसा मंदिर जसोल धाम
  • जसोल न्यूज
  • #BarmerNews
  • बालोतरा न्यूज
  • CETP Balotra
  • समदड़ी समाचार
  • जैसलमेर बस हादसा
  • Barmer District News
  • #BreakingNew
  • JaloreAccident
  • #BusAccident
  • #Jalore
  • #सिणधरी
  • जैसलमेर समाचार
Daily News Track

Daily News Track is a leading digital news platform dedicated to delivering reliable and timely news to a global audience. we cover a wide range of topics including politics, technology, entertainment, and local stories from Rajasthan and across India. 

Youtube Instagram Facebook Threads Whatsapp
  • Accessibility statement
  • Editorial Policy
  • Advertise With Us
  • Code of Conduct for Contributors
  • Grievance Redressal Mechanism
  • Ownership & Funding Information
  • About Us
  • Complaint
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Quick Links
  • बालोतरा जिला
  • बालोतरा
  • Barmer News
  • जैसलमेर न्यूज़
  • जसोल समाचार
  • धर्म और संस्कृति
  • राजस्थान समाचार
  • शिक्षा
  • यात्रा और पर्यटन
  • #RajasthanNews

© Daily News Track.  All Rights Reserved.

  • होम
  • वीडियो
  • चैनल
  • मेनू
Go to mobile version
Welcome to Daily News Track

Lost your password?