होनहार विद्यार्थियों को शिक्षक ने अपने निजी खर्च से करवाईं हवाई यात्रा

Narpat Mali
2 Min Read

बालोतरा। बोरावास संस्कृत विद्यालय की चार छात्राओ ने की जोधपुर से दिल्ली तक की हवाई यात्रा
संस्कृत शिक्षा विभाग की प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2024 में जोधपुर संभाग की संभाग स्तरीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने पर करवाई हवाई यात्रा संस्था प्रधान चोखाराम ने बताया कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए गत वर्ष वार्षिकोत्सव पर संस्था के वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र सिंह ने नवाचार करते हुए घोषणा की थी

शिक्षक ने की थी घोषणा

जो विद्यार्थी प्रवेशिका (10th) एवं वरिष्ठ उपाध्याय (12th) परीक्षा में संभाग स्तरीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करेंगे, उन समस्त विद्यार्थियों को उनकी तरफ से हवाई यात्रा करवाई जाएगी | घोषणा के बाद विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर उत्साह बना और मेहनत का नतीजा यह रहा कि विद्यालय की चार छात्राओ ने संभाग स्तरीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया | वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में वर्षा कुमारी एवं प्रवेशिका परीक्षा में निकिता, वर्षा चौधरी और मोनिका ने संभाग स्तरीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया था | इन सभी छात्राओ को 26 जून 2025 को वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र सिंह ने अपने निजी खर्चे से जोधपुर से दिल्ली तक की हवाई यात्रा कराई गई और फिर दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला ,कुतुब मीनार, राष्ट्रपति भवन ,संसद भवन आदि विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया | छात्राए अपनी पहली हवाई यात्रा करके रोमांचित हुई | इस तरह के शैक्षिक नवाचार निश्चित रूप से विद्यार्थियों को पढ़ने हेतु प्रेरित करते हैं |

Share This Article