नगर परिषद ने बालोतरा में अवैध औद्योगिक इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 इकाइयां को किया सील, काटे बिजली कनेक्शन

Narpat Mali
1 Min Read
बालोतरा में अवैध औद्योगिक इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

बालोतरा शहर में बढ़ते प्रदूषण और अवैध औद्योगिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को नगर परिषद ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तहसीलदार पचपदरा, पुलिस विभाग, डिस्कॉम और नगर परिषद बालोतरा की एक संयुक्त टीम ने बालोतरा और जेरला क्षेत्र में संचालित अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाया।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 34 अवैध औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई करते हुए उनके बिजली कनेक्शन काट दिए। इसके साथ ही इन इकाइयों को सील करने और ध्वस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की गई। 

नगर परिषद ने बालोतरा में अवैध औद्योगिक इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 इकाइयां को किया सील, काटे बिजली कनेक्शन 1001416863
काटे बिजली कनेक्शन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध इकाइयों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को नियंत्रित करना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि सभी औद्योगिक इकाइयां नियमों और मानकों का पालन करें।

https://www.instagram.com/share/reel/BAVTQojlrt
Share This Article