सिणधरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटा गांव की सरहद रविवार सुबह एक प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह-सुबह खेतों की ओर जा रहे राहगीरों ने एक बड़े पेड़ से लटके युवक और युवती के शवों को देखते ही अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों और बाद में पुलिस प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण शुरू किया। शुरुआती जांच के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने रात के किसी समय खुदकुशी की होगी, हालांकि पुलिस अभी आत्महत्या के वास्तविक कारणों तक नहीं पहुंच पाई है। जांच अधिकारियों के अनुसार शवों के पास से कोई सुसाइड नोट या लिखित सुबूत नहीं मिला है, जिससे स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए और गहराई से जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए और शवों को देखकर दहाड़ मारकर रो पड़े। दूसरी ओर युवती के परिवार को भी सूचना दे दी गई है जो घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। परिजनों के बयान पुलिस जांच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

