Skip to content
Daily News TrackDaily News TrackDaily News Track
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
    • अर्थव्यवस्था
  • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • गुजरात समाचार
  • राजस्थान समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जोधपुर समाचार
    • जालौर
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा शहर
    • जैसलमेर न्यूज़
    • अजमेर समाचार
    • उदयपुर समाचार
    • कोटा समाचार
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा जिला
    • बायतू
    • बालोतरा
    • कल्याणपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • वीडियो
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Daily News TrackDaily News Track
  • Read History
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Finance
  • तकनीक
Search
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय समाचार
  • राष्ट्रीय समाचार
    • गुजरात समाचार
    • उत्तर प्रदेश समाचार
    • दिल्ली
    • पंजाब समाचार
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • राजस्थान समाचार
  • जिलेवार समाचार
    • जयपुर समाचार
    • जैसलमेर न्यूज़
    • जोधपुर समाचार
    • पाली न्यूज़
    • फलोदी न्यूज़
    • बालोतरा जिला
    • बीकानेर समाचार
    • Barmer News
  • बालोतरा
  • राजनीति
  • तकनीक
  • पर्यावरण
  • व्यापार
  • अपराध
  • कृषि / किसान
  • खेल जगत
  • धर्म और संस्कृति
  • मनोरंजन
  • ग्राम समाचार
  • मानसून अपडेट
  • राजनीति (राजस्थान)
  • सरकारी योजनाएं
    • रोजगार
  • वायरल
  • शिक्षा
    • विज्ञान
  • संपादकीय
  • Bollywood News
  • सोशल मीडिया
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Daily News Track. All Rights Reserved.
Daily News Track > Blog > अपराध > पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने… भारत का दुश्मन नंबर 1 है ये खूंखार आतंक
अपराधWorld

पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने… भारत का दुश्मन नंबर 1 है ये खूंखार आतंक

Vikash Mali
Last updated: 25/04/2025 5:35 PM
By Vikash Mali
Share
5 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर की वादियों में फिर फैला आतंक का साया: पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला, 27 की दर्दनाक मौत

श्रीनगर: एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की जन्नत सी वादियों को आतंकवाद ने लहूलुहान कर दिया है। दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए एक वीभत्स आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की छद्म शाखा ‘द रेसिस्टेंट्स फ्रंट’ (TRF) ने ली है।

10 months ago25/04/2025 12:53 PM

सेना ने ऑपरेशन चलाकर मिट्टी में मिलाया पहलगाम के 2 गुनहगारों का घर

आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षाबलों ने आतंकवादी आसिफ शेख और आदिल दोनों के घरों को विस्फोट से उड़ा दिया है. दोनों पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी हैं. दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं. सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई त्राल में की है. बीते 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े वीडियो में दोनों नजर आए हैं. इस जघन्य हमले के बाद से ही दोनों फरार हैं. आसिफ और आदिल सहित हमले में शामिल अन्य आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है.

पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने... भारत का दुश्मन नंबर 1 है ये खूंखार आतंक 1000286181
पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने... भारत का दुश्मन नंबर 1 है ये खूंखार आतंक 2

घटनास्थल: बैसरन – ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ बना मौत का मैदान
बैसरन घाटी, जो पहलगाम से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर के पर्यटकों में प्रसिद्ध है। घने देवदार के जंगलों और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित यह विशाल घास का मैदान आमतौर पर ट्रेकर्स और परिवारों की पिकनिक का पसंदीदा स्थल है। लेकिन रविवार को यह खूबसूरत वादी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार से गूंज उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय घास के मैदान में जैसे ही भीड़ जमी थी, अचानक हथियारों से लैस 4-5 आतंकी जंगलों से निकलकर आए और पिकनिक मना रहे सैलानियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कुछ हमलावरों ने पास की दुकानों और स्थानीय विक्रेताओं को भी निशाना बनाया।

कसूरी – हमले का मास्टरमाइंड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जिसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, कसूरी न केवल हाफिज सईद का करीबी है, बल्कि भारत में हुए कई आतंकी हमलों में सक्रिय भूमिका निभा चुका है। उसे लग्जरी जीवन जीने का शौक है और वह अत्याधुनिक हथियारों से लैस अपने गार्ड्स के साथ चलता है।

सूत्रों का कहना है कि हमले से लगभग दो महीने पहले कसूरी को पाकिस्तान के पंजाब स्थित कंगनपुर क्षेत्र में देखा गया था, जहाँ पाकिस्तानी सेना की एक बड़ी बटालियन तैनात है। यहीं उसने हमले की योजना बनाई और आतंकियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिलवाया। यह भी सामने आया है कि कसूरी अक्सर पाकिस्तानी सेना के अफसरों को भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़काने का काम करता है।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर जालोर से गिरफ्तार, 7 मामलों में दर्ज है आरोपी
ऑपरेशन विषभंजन”  के तहत मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध बालोतरा पुलिस बड़ी कार्यवाही
बालोतरा में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डंपर चालकों से वसूली करता हजारों, कुख्यात तस्कर गिरफ्तार
बिहार से लाए 500 के नकली नोट: जैसलमेर में खरीदते थे बकरियां, 67 हजार के जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री ने लिया सुरक्षा का जायजा
हमले की सूचना मिलते ही देशभर में आक्रोश फैल गया। सोमवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं जम्मू-कश्मीर पहुंचे और हालात की समीक्षा की। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने उन्हें हमले की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद गृह मंत्री ने सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और सख्त निर्देश दिए कि हमले के दोषियों को हर हाल में ढूंढ निकाला जाए।

जांच तेज, सर्च ऑपरेशन जारी
वर्तमान में सेना और सुरक्षा बलों ने बैसरन घाटी और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जंगलों में ड्रोन्स और स्निफर डॉग्स की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है। घायलों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि “यह हमला न केवल निर्दोष नागरिकों पर, बल्कि मानवता पर हमला है। देश इन बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देगा।” वहीं संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने इस आतंकी घटना की निंदा की है और भारत के साथ एकजुटता जताई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article थार की तपती रेत से निकलकर चमके बाड़मेर के रत्न, UPSC 2025 में चार युवाओं ने लहराया परचम Picsart 25 04 23 10 12 13 409 थार की तपती रेत से निकलकर चमके बाड़मेर के रत्न, UPSC 2025 में चार युवाओं ने लहराया परचम
Next Article रेलवे पटरी के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में मची अफरा-तफरी Picsart 25 04 23 15 15 17 057 रेलवे पटरी के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में मची अफरा-तफरी

Recent Posts

  • साध्वी प्रेम बाईसा की मौत रहस्य बनी, पोस्टमॉर्टम में आंतें लाल मिलने से जहर की आशंका, जानिए पूरा मामला
  • 8 फरवरी को होगा “बाड़मेर गौरव सम्मान” कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर टीम बाड़मेर की बैठक, सदस्यों को सौंपे अलग-अलग दायित्व
  • JaisalmerNews जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: इंजीनियर के क्वार्टर में चोरी, शराब पी और दीवारों पर ‘बिहारी बाबू’ के संदेश छोड़ गया चोर
  • सीकर में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • तिलवाड़ा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन : समाज की एकता, संस्कृति और समरसता का गूंजा संदेश

Recent Comments

No comments to show.

You May also Like

जैसलमेर में संदिग्ध युवक गिरफ्तार; मोबाइल से पाकिस्तानी नंबर मिले, पूछताछ कर रही जांच एजेंसियां IMG 20250820 WA0023
अपराधजैसलमेर न्यूज़

जैसलमेर में संदिग्ध युवक गिरफ्तार; मोबाइल से पाकिस्तानी नंबर मिले, पूछताछ कर रही जांच एजेंसियां

20/08/2025
बालोतरा थाना द्वारा "ऑपरेशन अश्ववेग" के तहत दुपहिया वाहन चोर शातिर गैंग का पर्दाफाश, 15 वहान बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार IMG 20250813 WA0062
अपराधअपराध

बालोतरा थाना द्वारा “ऑपरेशन अश्ववेग” के तहत दुपहिया वाहन चोर शातिर गैंग का पर्दाफाश, 15 वहान बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

13/08/2025
अवैध संचालित टैंकरो पर परिवहन विभाग सख्त नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी IMG 20250804 WA0013
अपराधजल संकट

अवैध संचालित टैंकरो पर परिवहन विभाग सख्त नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी

04/08/2025
रामदेवरा में शर्मनाक हरकत, तालाब में स्नान करती महिलाओं का बना रहे थे वीडियो IMG 20250722 WA0100
अपराधजैसलमेर न्यूज़

रामदेवरा में शर्मनाक हरकत, तालाब में स्नान करती महिलाओं का बना रहे थे वीडियो

22/07/2025
Show More
  • More News:
  • #RajasthanNews
  • Balotra News
  • राजस्थान
  • #Balotra
  • बालोतरा समाचार
  • माजीसा मंदिर जसोल धाम
  • जैसलमेर न्यूज
  • जसोल न्यूज
  • #BarmerNews
  • बालोतरा न्यूज
  • CETP Balotra
  • समदड़ी समाचार
  • जैसलमेर बस हादसा
  • Barmer District News
  • #BreakingNew
  • JaloreAccident
  • #BusAccident
  • #Jalore
  • #सिणधरी
  • जैसलमेर समाचार
Daily News Track

Daily News Track is a leading digital news platform dedicated to delivering reliable and timely news to a global audience. we cover a wide range of topics including politics, technology, entertainment, and local stories from Rajasthan and across India. 

Youtube Instagram Facebook Threads Whatsapp
  • Accessibility statement
  • Editorial Policy
  • Advertise With Us
  • Code of Conduct for Contributors
  • Grievance Redressal Mechanism
  • Ownership & Funding Information
  • About Us
  • Complaint
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Quick Links
  • बालोतरा जिला
  • बालोतरा
  • Barmer News
  • जैसलमेर न्यूज़
  • जसोल समाचार
  • धर्म और संस्कृति
  • राजस्थान समाचार
  • शिक्षा
  • यात्रा और पर्यटन
  • #RajasthanNews

© Daily News Track.  All Rights Reserved.

  • होम
  • वीडियो
  • चैनल
  • मेनू
Go to mobile version
Welcome to Daily News Track

Lost your password?