बालोतरा। शहर के अन्नपूर्णा गौशाला में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कामधेनु अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता को हरा चारा खिला कर की गई, जिसका लाभ सत्यनारायण पोद्दार व उनके परिवार द्वारा लिया गया।
इसके पश्चात पंडित सुरेंद्र देव एवं उनकी पूरी टीम द्वारा विधिवत हवन संपन्न किया गया, जिसमें सत्यनारायण पोद्दार, वस्ताराम चौधरी सपत्नीक तथा सीताराम गहलोत मुख्य यज्ञमान रहे।
हवन के बाद आयोजित सत्संग में बालोतरा नगर के सभी प्रमुख कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। भजनों के सुमधुर स्वर सुनकर उपस्थित भक्तगण मंत्रमुग्ध हो उठे और प्रसाद के साथ भजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुभ घड़ी में जनक माली और उनकी टीम ने भव्य अन्नकूट झांकी को सजाया। गौ माता के मंदिर में 156 विविध व्यंजनों से निर्मित अन्नकूट को आकर्षक रूप में सजाकर प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात गौ माता की आरती की गई तथा उपस्थित सभी गौ भक्तों ने अपने हाथों से गौ माता को अन्नकूट का भोग लगाया। पूरे दिन गौशाला में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में धर्मेंद्र दवे एवं उनकी टीम, सुरेश चितारा, गोशाला अध्यक्ष डूंगरचंद माली, सचिव नरेंद्र कुमार, मगराज, सतीश पटेल, रविन्द्र परिहार, गौतम माली, मीठालाल पंवार, श्रवण पंवार, प्रेम पंवार, लिखमाराम सुथार, दिनेश, मुकेश, मदन पंवार, अर्जुन, हितेश, डॉ. दिनेश, डॉ. मोहित, कपिल, सुन्दर, कार्तिक, महावीर, लक्ष्मण, दुर्गाराम, जोगाराम, छगन, मालाराम, चुकी देवी, हुआ देवी, शारदा परिहार, ममता गहलोत, पिंकी पंवार, शांति देवी, सरस्वती देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पधारे सभी गौ भक्तों का गौ शाला के कार्यकर्ताओं द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
